पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली के निर्देश पर जिलेभर में भाजपा स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सभापति गोविंद टांक के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर व ओटाराम सोलंकी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रसारित उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया।
प्रसारण के बाद वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिसमें सभापति गोविंद टांक ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस हम सभी के लिए आज गौरव का दिन है। नगर अध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि मैं उन महापुरुषों को नमन करता हूं जिन्होंने इस पार्टी को मजबूती देने में अपना समर्पण कर दिया।
इसी तरह पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर ने बताया कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं होकर परिवार है, जिससे राष्ट्रहित के लिए जीने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में नगर महामंत्री दिनेश महावर महामंत्री, रतन सुथार, आईटी जिला संयोजक अमन देवेंद्र मेहता, महेंद्र मुणोत, भाजयुमो नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश बारोट, मुकेश राजपुरोहित, हरीशचंद्र राणावत, अशोक गुर्जर, प्रकाश आचार्य समेत कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मालवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के अन्तोदय विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कस्बे में वार्ड तीन की सेवा बस्ती में भाजपा कार्यकर्ता मुकेश कुमार खंड़ेलवाल, मोहनलाल मोदी व वार्डपंच वगताराम राणा के नेतृत्व में बच्चों को लंच बॉक्स वितरित किए।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मुकेश कुमार खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिस पर देशवासियों का भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के स्लाेगन को सही मायने में सार्थक बनाते हुए भाजपा कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी व जनहितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
मोहनलाल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही, योजनाओं का लाभ लेने के तरीकों पर प्रकाश डाला। इस दौरान वार्डपंच वगताराम राणा ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं की सफल क्रियान्वयन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मफीदेवी राणा, मोहित राणा, भावना कुमारी, शितल, विशाल, विमला, ललिता, प्रियंका, रेणुका कुमारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भीनमाल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस विधायक पूराराम चौधरी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी के सानिध्य में मनाया गया। इस दाैरान कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का प्रसरण किया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आमजन तक पहुंचाने की बात कही गई।
साथ ही पार्टी की उपलब्धि काे कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभव होने की बात कही। इस अवसर पर भीनमाल प्रधान किरण भारतीय, जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह राणावत, नगर महामंत्री पार्षद प्रवीण दवे, महादेवाराम घांची, सुरेश बंजारा, नगर उपाध्यक्ष संतोष सोनी, शंकरलाल महेश्वरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह राव, कुलदीप याज्ञी, शायर पुरी, विकास सोलंकी समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बिशनगढ़ कस्बे के एक काम्प्लेक्स में भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के संस्थापकों व वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर जयकार लगाई गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राव गणपत सिंह बगेड़िया ने उद्बोधन दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कल्याण सिंह पडियार, बूथ अध्यक्ष मोतीदान राव, बूथ प्रभारी नैनसिंह बालावत, नरपत पुरी, हिम्मत सिंह, मोहनलाल गर्ग, चेलाराम मेघवाल, मदन सिंह, हरी सिंह दहिया, जितेंद्र सिंह, नीलेश दवे, मुकेश कुमार, बीरबल कुमार, शंकर लाल प्रजापत समेत कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.