पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सांचौर नगर पालिका के अध्यक्ष चुनने को लेकर पिछले 9 दिनों से चल रहा घमासान रविवार दोपहर तक खत्म हो जाएगा। सुबह 10 बजे से पालिका परिसर में अध्यक्ष पद को लेकर मतदान होगा और दोपहर 2 बजे बाद परिणाम आ जाएगा। पिछले 9 दिनों से बाड़ाबंदी में गए दोनों पार्टियों व निर्दलीय पार्षद मतदान के लिए पहुंचकर मतदान करेंगे।
मौजूदा समीकरण के लिहाज से तीन में से दो निर्दलीयों का फैसला निर्णायक रहने वाला है। इस पद को लेकर भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ज्यादा आश्वस्त नजर आ रही है। पालिका के चुनाव में 35 वार्डों में दोनों पार्टियों को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से घमासान की स्थिति बन गई थी।
परिणाम में भाजपा व कांग्रेस दोनों 16-16 सीटों पर अटक गई, उसके बाद 3 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत जाने से वो निर्णायक साबित होंगे। तीनों निर्दलीय प्रत्याशी वर्तमान में कांग्रेस के पक्ष में होने से वो बोर्ड बनाने में पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
भाजपा 16 पार्षद खुद के हैं, कांग्रेस के या फिर तीन निर्दलीय में सेंधमारी से ही उम्मीद
कांग्रेस पार्टी के 16 पार्षदों के साथ ही तीनों निर्दलीयों का समर्थन मिलने की उम्मीद
भाजपा जीते या कांग्रेस, नगर पालिका अध्यक्ष जैन ही बनेगा
यहां पर पालिकाध्यक्ष को लेकर दोनों पार्टियों ने जैन समाज के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा हैं। कांग्रेस ने वार्ड संख्या 13 से चुनाव जीते नरेश सेठ व भाजपा ने वार्ड 18 से जीते पीरचंद भंसाली को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया हैं।
भाजपा : पीरचंद भंसाली
वार्ड : 18
उम्र : 65
शिक्षा 8 वीं
संपत्ति 3.85 करोड़
स्थिति : भाजपा के 16 पार्षद चुनाव जीते हुए, एकजुट भी बताए जा रहे। बोर्ड बनाने के लिए 2 वोट और चाहिए, कांग्रेस में सेंधमारी होती हैं तो अध्यक्ष बन सकते हैं।
कांग्रेस : नरेश सेठ
वार्ड : 13
उम्र : 62
शिक्षा 10 वीं
संपत्ति 4.45 लाख
स्थिति : कांग्रेस के 16 पार्षद चुनाव जीते हुए हैं। तीन निर्दलीय केवलचंद, हीराराम व दिलीप का समर्थन भी कांग्रेस के साथ बतया जा रहा। जीत तय मानी जा रही।
बेलेट पेपर से किया जाएगा मतदान
रविवार सुबह 10 बजे से चुनाव शुरू होगा। 2 बजे तक मतदान पूरा होते ही रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी में मतगणना शुरू होगी एवं तत्काल परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चुनाव बेलेट पेपर से होंगे।
9 दिन से बाड़ाबंदी में, फिर चले जाएंगे
28 जनवरी को मतदान के बाद उसी रात से दोनों पार्टियों के प्रत्याशी बाड़ाबंदी में। कई को शपथ लेनी है। मतदान से पहले शपथ लेंगे। मतदान के बाद उपाध्यक्ष के लिए फिर बाड़ाबंदी में चले जाएंगे।
कल पालिका उपाध्यक्ष के लिए चुनाव
सोमवार सुबह 10 बजे बैठक, 11 बजे तक नामांकन होगा। 11.30 बजे से जांच, दोपहर 2 बजे तक वापसी हो सकेगी। मतदान की स्थिति में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान और तुरंत मतगणना।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.