पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में बुधवार सुबह 6 बजे अचानक रेत का बवंडर पहुंच गया। मंगलवार को जैसलमेर की तरफ से धूल का गुबार उठा और करीब 20 किमी की रफ्तार से यहां जालोर तक पहुंचा। सुबह के समय लोग नींद से जगे थे, तब तक मौसम एकदम साफ था, लेकिन कुछ ही देर में बवंडर आ गया। एक बार तो दो घंटे तक 20 मीटर से आगे कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था।
हालांकि दिन जैसे-जैसे ढलने के साथ दोपहर बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया। हालांकि दिन के समय आने एवं इसकी गति नहीं होने से जिले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ था। विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के इलाके में बारिश व अंधड़ की संभावना जता रखी है।
इस बार गर्मी के दिनों में ही आने लगे बवंडर
रेत के बवंडर इस तरह के गर्मी के सीजन में बहुत कम दिखते हैं। लेकिन इस बार गर्मी के दौरान पिछले 15 दिनों में तीसरी बार बवंडर आया है। 23 मार्च को जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र से उठा बवंडर जालोर तक 30 की गति से पहुंचा था। लगातार दूसरे दिन 24 मार्च को पाकिस्तान से आया बवंडर भी यहां तक पहुंचा। जिसके बाद बुधवार सुबह फिर से रेत का बवंडर जालोर तक पहुंचा।
गर्मी से राहत: 1 डिग्री पारा गिरा, हवा चली
बवंडर आने के साथ हवा का भी असर था। हवा चलने एवं बादल छाने रहने से बुधवार को मंगलवार के मुताबिक 1 डिग्री पारा गिरा। साथ ही बादल छाने से दोपहर के समय गर्मी का भी असर कम दिखा। बुधवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम 23 पर था।
आगे क्या: बादल और हवा से पारा गिरेगा
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में अप्रेल को तेज अंधड़ व बारिश की चेतावनी जारी की हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अब भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। आगे समय में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में भी गिरावट रहेगी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.