पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश सिया रघुनाथदान के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्रसिंह ने शनिवार को जिला कारागृह की विजिट करविधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। बंदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कारागृह में आने के जो भी कारण रहे हो लेकिन वर्तमान समय में सबको आत्मावलोकन करते हुए जीवन में अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब भी यहां से बाहर जाये तब सकारात्मक सोच रखते हुए अच्छे कार्य करें समाज में अपनी विशेष पहचान बनाये। इस दौरान उन्होंने बंदियों के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकार और कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू है। बंदियों को अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बंदियों की पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता के लिए आवेदन करने के तरीका बताया। इस दौरान स्थाई लोक अदालत के फायदे बताये साथ ही बाल विवाह-मृत्युभोज रोकथाम अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कोविड-19 को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया और कहा कि सरकार की ओर से कोरोना से सुरक्षा के लिए लगाई जा रही वैक्सिन लगवाने को लेकर आगे आना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को हर समय अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए, स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने बार-बार हाथों को साबून से धोने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बंदियों के लिए दवाइयों, मनोरंजन के साधनों आदि की भी जानकारी ली। कारापाल अब्दुल सईद अंसारी को निर्देश दिये कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रखे। जेल परिसर की साफ सफाई व बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिये।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.