पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मालवाड़ा के रेलवे फाटक संख्या 109 का बेरियर टूटने से गुरुवार को फाटक पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालकों को कच्चे रास्तों से निकलना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर को फाटक का बेरियर टूट गया। जिससे फाटक की मशीनरी ने काम करना बंद कर दिया।
फाटक नहीं खुलने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। करीब एक किमी तक वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर पहुंचे रेलवे कार्मिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाटक को खोला। उसके बाद जाम में फंसे वाहन चालकों को राहत मिली। गाैरतबल है कि यहां ओवरब्रिज निर्माण का कार्य भी चल रहा हैं। जिससे अमुमन जाम की स्थिति बनी रहती हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.