पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राज्य सरकार ने बुधवार रात को 67 आईएएस के एक साथ तबादले किए, जिसमें जालोर जिला कलेक्टर का फेरबदल किया गया है। अब जिले की कलेक्टर नम्रता वृषनी होगी, इनका तबादला राजस्व मंडल अजमेर के रजिस्ट्रार पद से यहां लगाया गया हैं।
23 वर्ष बाद दूसरी बार महिला कलेक्टर के हाथों जिले की बागडोर होगी। इससे पहले 1998 में प्रथम महिला कलेक्टर के रूप रश्मि प्रियादर्शिनी रह चुकी हैं। वर्तमान जालोर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता का तबादला भरतपुर कलेक्टर के पद पर कर दिया गया। गुप्ता जालोर में 14 माह तक रहे।
2013 बैच की हैं आईएएस, पहली बार कलेक्टर लगी नम्रता वृषनी
मूलत: उतर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय नम्रता वृषनी 2013 बैच की आईएएस हैं। जालोर उनका तबादला राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार पद से हुआ हैं। इससे पहले चितौडग़ढ़, डूंगरपुर, बीकानेर के जिला परिषद में सीईओ रह चुकी हैं। कलेक्टर के रूप में पहली बार जालोर लगाया गया है। वहीं, हिमांशु गुप्ता फरवरी 2020 में लगे थे, करीब 14 माह तक जिले में रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में कई कार्य किए।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.