पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में मंगलवार काे हवा चलने से अधिकतम व न्यूनतम पारे में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। अप्रैल की शुरुआत के साथ तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर तेज हाेने लग गया था।
मार्च महीने के शुरुआत में अधिकतम तापमान 35 डिग्री था, जो एक माह में बढ़ कर मंगलवार को 42 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार काे 43 डिग्री के साथ इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी से रात में भी गर्म हवा
गर्मी के सीजन के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी लगातार जारी है। इसके चलते रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। लाेगाें की दिनचर्या भी इसके अनुसार बदलने लगी है।
आगे क्या : कल से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अभी तक गर्मी से राहत नहीं है, लेकिन गुरुवार से मौसम में बदलाव आ सकता है। गुरुवार से जिले में हवा चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। ये बदलाव दो से तीन दिन के लिए ही होने की संभावना है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.