गांव वालों को फायदा मिलेगा:कस्बे के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बुधवार को ममता संस्था की ओर से सूचना बोर्ड लगवाया गया

निम्बज2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बुधवार को ममता संस्था की ओर से सूचना बोर्ड लगवाया गया। जिसमें गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं एवं नवविवाहित दंपती सहित किशोरी बालिका की जानकारी लिखी हुई हैं। इसके साथ ही ममता संस्थान सिरोही के कार्यक्रम अधिकारी जबराराम की ओर से सेवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पूर्ण जानकारी बोर्ड पर डिस्प्ले की गई हैं।

जिससे गांव वालों को काफी फायदा मिलेगा। पूर्व सरपंच भवानी सिंह देवड़ा ने कहा कि हमें इस तरह बोर्ड पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी का डिस्प्ले करने से गांव में वर्तमान की स्थिति का पता चलता है। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण कुमावत, नरेंद्र सिंह देवड़ा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना बेन, आशा सहयोगिनी पिंकी देवी, पंचायत सहायक मुकेश कुमार प्रजापत अमराराम भरत सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...