पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजपूत युवा संगठन की बैठक गोमुख स्थित वनवासी हनुमान मंदिर परिसर में अध्यक्ष नारायण सिंह बारोट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके बारोट ने कहा कि संगठन की व्यवस्था और सामूहिक जिम्मेदारी के लिए संगठन में पदों का निर्धारण किया जाता है, आगामी समय में सामूहिक विवाह, शिक्षा एवं नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के लिए संगठन प्रयासरत रहेगा।
समाज में प्रत्येक गांव में शिक्षित व अशिक्षित परिवारों के सदस्यों की सर्वे करवाई जाएगी। पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिंह हुबंड ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर नारायण सिंह साल गांव, अशोक सिंह हेटमजी, देवी सिंह देवल ढुढाई, ईश्वर सिंह परमार जवाई, लक्ष्मणसिंह परमार ओरिया को मनोनीत किया गया।
इसी तरह महामंत्री पद पर मंगल सिंह पराडिया, हिम्मत सिंह हेटमजी, सचिव पद पर राजेंद्र सिंह दहिया, सहसचिव विजय सिंह, उत्तम सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह दहिया, देवी सिंह परमार ओरिया, संगठन मंत्री जोटीं सिंह, भंवर सिंह इसरा, कपिल सिंह, वीरेंद्र जोरावर सिंह, प्रचार मंत्री पद पर इंदर सिंह, भंवर सिंह, दलपत सिंह, नरपत सिंह, प्रवीण सिंह, सलाहकार के रुप में महेंद्र सिंह परमार, शंकर सिंह पराड़िया, गोविंद सिंह परमार देवी सिंह परमार, पर्वत सिंह सुंदेशा, सदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवी सिंह परमार, संरक्षक हेमंत सिंह हुबंड, प्रवीण सिंह परमार, तरुण सिंह परमार, पर्वत सिंह मांच गांव को चुना तथा मीडिया प्रभारी पद पर दलपत सिंह हुबंड को नियुक्त किया गया है ।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिंह हुबंड, प्रवीण सिंह परमार, राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह परमार, उपसरपंच तरुण सिंह परमार, पार्षद मंगल सिंह पराड़िया ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में राजपूत युवा संगठन के पूर्व प्रचार मंत्री रघुवीर सिंह परमार को मौन रख श्रद्धांजलि दी गई ।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.