पिछले आठ दिनों से हिल स्टेशन माउंट आबू का पारा माइनस में है। जिससे शहरी और ग्रामीण इलाके तेज सर्दी की गिरफ्त में है। माउंट आबू की स्थानीय लोगों को ठंड से होने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान माइनस 3 से माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। रविवार सुबह तेज ठंड के चलते धूप नहीं निकलने से लोग घरों में कैद होने का मजबूर है।
माउंट आबू में माइनस 2 के तापमान में सर्द हवाओं और ठंड के चलते होटल व घरों के बाहर, खुले मैदानों में बर्फ की परत जमी मिली। खुले में रखे बर्तनों में रखा पानी भी जम गया। सुबह 9 बजे तक वादियों में छाया कोहरा धीरे-धीरे छंट गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.