पाली जिले में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार शाम को मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी की गई लिस्ट में 198 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। सुबह की लिस्ट में 251 कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 3386 तक पहुंच गया है जिनमें 76 बच्चे भी हैं।
सुखद खबर यह है कि जिले में अब तक गंभीर रोगियों की संख्या कम है। मेडिकल कॉलेज पाली की ओर से गुरुवार शाम को जारी की गई लिस्ट में 198 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए जिनमें में सोजत के सीनियर सैकेण्डरी स्कूल से एक, SBI आनंदपुर कालू बैंक से एक, जैतारण तहसील के 9 कोरोना पॉजिटिव सहित 13 बच्चे भी शामिल हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना का नए वैरियंट ओमिक्रॉन का वायरस 20 मिनट से ज्यादा हवा में नहीं टिकता। यही कारण है कि जहां भीड़-भाड़ कम है, वहां इसका असर कम रहता है। एक्सपर्ट का कहना है कि किसी के छींकने या खांसने पर ड्रॉपलेट तीन से चार फीट तक जाते हैं। इसके पांच से छह फीट के बाद इसके ड्रॉपलेट कमजोर होकर खत्म हो जाते हैं।
7 जनवरी | 44 पॉजिटिव |
8 जनवरी | 31 पॉजिटिव |
9 जनवरी | 100 पॉजिटिव |
10 जनवरी | 92 पॉजिटिव |
11 जनवरी | 81 पॉजिटिव |
12 जनवरी | 198 पॉजिटिव |
13 जनवरी | 332 पॉजिटिव |
14 जनवरी (मॉर्निंग) | 67 पॉजिटिव |
14 जनवरी ((इवनिंग) | 140 पॉजिटिव |
15 जनवरी (मॉर्निंग) | 142 पॉजिटिव |
15 जनवरी (इवनिंग) | 147 पॉजिटिव |
16 जनवरी (मॉर्निंग) | 116 पॉजिटिव |
16 जनवरी (इवनिंग) | 185 पॉजिटिव |
17 जनवरी (मॉर्निंग) | 200 पॉजिटिव |
17 जनवरी (इवनिंग) | 252 पॉजिटिव |
18 जनवरी (मॉर्निंग) | 317 पॉजिटिव |
18 जनवरी (इवनिंग) | 128 पॉजिटिव |
19 जनवरी (मॉर्निंग) | 252 पॉजिटिव |
19 जनवरी (इवनिंग) | 113 पॉजिटिव |
20 जनवरी (मॉर्निंग) | 251 पॉजिटिव |
20 जनवरी (इवनिंग) | 198 पॉजिटिव |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.