पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद में एक बार फिर भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। कुल 33 में से 30 सीटाें पर भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की है। कांग्रेस मात्र 3 सीटाें पर ही सिमट गई। इसी प्रकार पंचायत समितियों में भी भाजपा अपना आधिपत्य साबित कर दिया है। कुल 10 में से 9 समितियों में भाजपा प्रधान बनाने की तरफ अग्रसर है। राेहट में जरूर कांग्रेस ने अपनी लाज बचाई है। वहां पर भाजपा काे 7 तथा कांग्रेस काे 8 सीटें मिली है। चुनाव में कई दिग्गज नेताओं व उनके रिश्तेदाराें काे मतदाताओं ने नकार दिया है। जिले में भाजपा की बंपर जीत के बाद भाजपाइयाें में खुशी छाई हुई है। वहीं, कांग्रेस में निराशा का माहाैल है।
बांगड़ काॅलेज में मंगलवार काे हुई मतगणना के शुरुआती रूझानाें में ही भाजपा ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। वह अंत तक बरकरार रही। जिला परिषद सदस्याें की मतगणना के दाैरान कई बार उतार-चढ़ाव आए। कुल 65 राउंड में से 35 राउंड की गिनती तक कांग्रेस 8 सीटाें पर आगे चल रही थी, मगर अंत तक वह एकदम से पिछड़कर 3 सीटाें पर ही अटक गई। भाजपा काे 30 सीटें मिली। इसमें से वार्ड-1 से भाजपा के प्रत्याशी चूनाराम पहले ही निर्विराेध निर्वाचित हाे गए थे।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.