हिस्ट्रीशीटर ने अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त का ही किडनैप कर शुक्रवार रात पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद शव पर फेंककर भाग गया। युवक का शनिवार सुबह नग्न हालत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान की। शव पाली के कीरवा गांव के पास मिला था।
सुमेरपुर SHO रामेश्वर भाटी ने बताया कि मृतक बिसलपुर का रहने वाला 36 साल का रवि पुत्र ताराचंद वाल्मीकि था। युवक का शुक्रवार देर रात बिसलपुर बस स्टैंड के पास से अशोक सरगरा, कैलाश मेघवाल समेत कुछ युवकों ने किडनैप किया था। मामले में परिजनों ने शनिवार सुबह किडनैप का मामला दर्ज करवाया था।
हाथ पर मां और अंग्रेजी में RG लिखा
SHO ने बताया कि किडनैपर और युवक की तलाश की जा रही थी। इस दौरान गुड़ा एंदला SHO रविन्द्रपाल सिंह से कीरवा के पास सड़क किनारे एक युवक का नग्न हालत में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो शव के पास कपड़े और एक-दो लकड़ियां पड़ी थी। हाथ-पैर पर गंभीर घाव के निशान थे। एक हाथ पर भगवान हनुमान का संजीवनी पर्वत उठाकर ले जाते हुए का टैटू गुदा हुआ था। दूसरे हाथ पर मां और अंग्रेजी में RG लिखा हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर आकर उन्होंने पहचान की। इसके बाद सुमेरपुर हॉस्पिटल में शव को रखवाया गया।
आरोपी और मृतक दोनों हिस्ट्रीशीटर
सुमेरपुर SHO ने बताया कि मृतक रवि वाल्मीकि और आरोपी अशोक सरगरा दोनों सुमेरपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर था। दोनों पहले दोस्त थे और कई वारदात को साथ में अंजाम दे चुके है। दो महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद दोनों में दुश्मनी हो गई। रवि को शुक्रवार रात को बस स्टैंड पर अकेला देखा तो अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किडनैप कर लिया। पीट-पीट कर हत्या के बाद शव फेंक दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.