पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जूनीधाम खेतलाजी ट्रस्ट कमेटी सोनाणा के चुनाव को लेकर गुरुवार को सोनाणा गांव के 36 कौम की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से ट्रस्ट कमेटी के साथ इस बार ग्रामीणों ने 5 सदस्यों की निगरानी कमेटी का भी गठन किया। बैठक में समाज के अनुसार भेजे गए सदस्यों की सूची रखी गई। जिसके आधार पर ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों की प्रक्रिया को ग्रामीणों ने शुरू की।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने ट्रस्ट सही रूप से संचालित हो इसको लेकर 5 सदस्यों की निगरानी कमेटी का गठन करने प्रस्ताव रखा। जिसका सभी लोगों ने स्वागत करते हुए निगरानी कमेटी गठन किया। जिसमें ओमपालसिंह चारण, भूपेन्द्रसिंह राजपुरोहित, डूंगाराम भैराराम चौधरी,फुलवन गोस्वामी, वरदाराम मेघवाल को मनोनीत किया गया। जो ट्रस्ट की ओर से संचालित कार्यों पर निगरानी रखेगी।
बैठक में लिया निर्णय, अध्यक्ष के अलावा कमेटी के दूसरे पदाधिकारियों का 3 वर्ष का कार्यकाल
बैठक में प्रथम वर्ष ट्रस्ट अध्यक्ष लालाराम हीरागर,द्वितीय वर्ष अध्यक्ष युगलकिशोर वैष्णव तथा तीसरे वर्ष अध्यक्ष अचलाराम होंगे। वहीं दूसरे पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
जिसमें ट्रस्ट कमेटी में लालाराम हीरागर अध्यक्ष, ताराचंद मालवीय उपाध्यक्ष, फुआराम देवासी कोषाध्यक्ष, डुंगाराम नेमाजी चौधरी सचिव, देवीसिंह जुहारसिंह राजपुरोहित, इंदाराम मेघवाल सहसचिव, भूपेन्द्रसिंह राजपुरोहित प्रवक्ता एवं सदस्य गुलाबसिंह राजपुरोहित, नारायाणसिंह राजपुरोहित, देवीसिंह नारायणसिंह राजपुरोहित, जालमसिंह चारण, हिम्मतसिंह चारण, पकाराम चौधरी, गेनाराम चौधरी, खेताराम चौधरी, भोलाराम देवासी, केसाराम देवासी, देवाराम देवासी, कन्हैयालाल लोहार, जेठवन गोस्वामी, उमराव वन गोस्वामी, अचलाराम प्रजापत, युगलकिशोर वैष्णव, गोविन्द्र कुमार मेघवाल,वरदाराम दीपाजी मेघवाल, ओगड़राम मेघवाल ट्रस्ट सदस्य होंगे। बैठक में मुकेशसिंह राजपुरोहित के ट्रस्ट कार्यकाल के सफल होने पर ग्रामीणों ने बहुमान किया।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.