14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:पुलिस से बचने के लिए भेष बदला, कभी होटलों पर धोए बर्तन, कभी बना ड्राइवर

पाली13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
पाली के जैतारण थाना पुलिस की गिरफ्त में 14 साल से फरार आरोपी। - Dainik Bhaskar
पाली के जैतारण थाना पुलिस की गिरफ्त में 14 साल से फरार आरोपी।

14 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को जैतारण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए भेष और बार-बार नौकरी बदलता था। इससे पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी।

जैतारण SHO रविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि लूट के एक मामले में 14 साल से फरार चल रहे जोधपुर जिले के लाम्बा जांगुओं की ढाणी (बिलाड़ा) निवासी 43 साल के श्रवणराम पुत्र भाकरराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार नौकरियां बदलता था।

कभी खेत में मजूदरी कर लेता था तो कभी ड्राइविंग तो कभी होटल पर बर्तन साफ करने का काम भी कर लेता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी गुजरात और महाराष्ट्र में भी रहा। इससे पकड़ में नहीं आ रहा था। मुखबिर तंत्र की मदद से उसके बारे में पुख्ता जानकारी जुटाई और आखिर 14 साल बाद उसे गिरफ्तार किया।