पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में पिछले दो दिन से लगातार बादल और घना कोहरा छाया हुआ है। जिले में शनिवार को भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन धूप नहीं निकलने और शीतलहर चलने के कारण दिन और रात के तापमान में भी अंतर चार गुणा रह गया। वहीं रात का पारा भी 5 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंच सका। वहीं दिन पर चली शीतलहर ने ठिठुरन और बढ़ा दी। रात में भी सर्द हवाएं चली। बीती रात न्यूनतम तापमान भी 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
21 डिग्री से नीचे आया दिन का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के जिलों को छोड़कर शेष शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। अजमेर, कोटा, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, सीकर, गंगानगर, चूरू आदि शहरों का दिन का तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रहा। अजमेर में तो दिन और रात के तापमान में केवल 2.5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। वहीं पाली मंे न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया।
कोहरे के साथ चली ठंडी हवा से फिर हुआ शीत लहर का अहसास, जिले में कई जगह बूंदाबांदी हुई
मारवाड़ का मौसम शनिवार सुबह पूरी तरह से बदल गया। उत्तर दिशा से आ रही तेज हवा के साथ आई शीत लहर कंपकंपी छूटा रही है। हल्के कोहरे के साथ चल रही हवा ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 5 पर पहुंच गया। जिले में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। साथ ही तेज गति के साथ चल रही हवा ने लोगों को झकझोर कर रखा हुआ है।
कल रात हवा में तेजी नहीं थी, लेकिन शनिवार सवेरे मौसम बदल गया और तेज हवा शुरू हो गई। बीच में कई बार आंधी के समान हवा की गति बढ़ना शुरू होे गई। जिले में छाई कोहरे की चादर ने सूरज की तपिश को भी थाम लिया। ऐसे में फिलहाल धूप भी खुलकर नहीं निकल पा रही है। जिले का अधिकतम तापमान तीन चार दिन से 21 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
आगे क्या : काेहरा छाया रहेगा
मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर चलने और कई शहरों में घना कोहरा पड़ने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, गंगानगर के अलावा नागौर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली जिले हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.