पड़ोसी की बातों में आकर युवक ने खातेदारी जमीन बेची। उससे मिले 14 लाख रुपए खर्च एक-एक कर 2 शादियां कीं। दोनों दुल्हन मात्र 3 सप्ताह ही युवक के साथ रहीं। दोनों एक-एक कर फरार हो गईं। पीड़ित युवक ने पड़ोसी के खिलाफ सिरोही जिले के कालंद्री थाने में एफआईआर कराई है। युवक पाडीव का रहने वाला है।
कालंद्री थाने में दिए रिपोर्ट में पाड़ीव निवासी रणवीर सिंह (30) ने बताया कि किसी कारण से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। करीब एक साल पहले पड़ोसी अब्दुल खान पुत्र यासीन खान उससे बातचीत कर रहा था। उसने कहा कि महाराष्ट्र में लड़कियां बहुत हैं। मेरे मिलने वाले भी खूब हैं। वहीं रिश्ता करवा देता हूं। झांसे में लेकर शादी के एवज में 7 लाख रुपए खर्चा होना बताया। बातों में आकर उसने खुद की खातेदारी की जमीन बेचकर अब्दुल को 7 लाख रुपए दे दिए। फरवरी 2021 में महाराष्ट्र के आकोला निवासी गंगा बाचुरिंग बालदे नामक लड़की से शादी करवा दी। शादी के 10-12 दिन बाद पड़ोसी अब्दुल खान उसको पीहर ले जाने की बोल कर अपने साथ ले गया। वहां से लौटकर बताया कि अब वह नहीं आएगी।
अब्दुल ने दिलासा भी दिया कि दूसरी शादी करा दूंगा। उसने फिर रणवीर व उसके परिवार वालों को भरोसा में लिया। अब्दुल ने 7 लाख और खर्च करने की बात कही। उसने आश्वस्त किया कि वह लड़की हमेशा साथ में रहेगी। उसने गांव के माधो सिंह के जवाई किशोर सिंह पुत्र ओटसिंह निवासी भागवा बाड़मेर और किशोर सिंह को साथ लाकर उनसे पक्का विश्वास दिलाया कि अब जो लड़की आ रही है वह वापस कहीं नहीं जाएगी। यह कह कर उन्होंने 7 लाख रुपए दूसरी शादी के नाम पर लिए। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में दूसरी शादी आनंद गुजरात निवासी काजल नाम की लड़की से कराई। दूसरी पत्नी करीब 20 दिन उसके घर में रही। उसके बाद बिना कुछ बताए वह भी चली गई। पत्नियों के छोड़कर भागने के बाद पीड़ित अपनी दी रकम का तकाजा करने लगा। बार-बार टालमटोल से परेशान होकर रणवीर ने पुलिस की शरण ली।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.