सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। मंदिर में भगवान भी गर्म कपड़ों में विराजमान नजर आए। आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। क्षेत्र के लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। आज सुबह 9:30 बजे तक मौसम पूरी तरह साफ हुआ और धूप खिली। घने कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने धूजणी छुड़ा दी। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित है।
ठंड, सर्द हवा और कोहरे के कारण रोज काम पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आस-पास के मंदिरों में संध्या आरती के बाद भगवान को गरम शॉल लपेटकर पूजा-अर्चना की जा रही है। गुरुवार को भी दिनभर क्षेत्र में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं की वजह से लोग परेशान नजर आए। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री रहा। लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.