पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भावरी ग्राम पंचायत परिसर में वर्षों पूर्व करिश्मा प्रोजेक्ट के तहत लगा टॉवर झुक गया है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार भावरी ग्राम पंचायत परिसर में लगा टावर पूरी तरह से झुक गया है। ग्राम विकास अधिकारी महेशचंद्र मीणा ने बताया कि वर्षों पूर्व करिश्मा प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायत में यह टावर लगाया गया था। वहीं टावर के सपोर्ट के लिए चारों ओर तार बांधे गए थे, जो भी अब टूट गए है, जिससे टावर ऊपर से झुक गया है। वहीं उन्होंने बताया कि यह टावर पूरी तरह से नकारा पड़ा हुआ है। कभी भी तेज हवा चलने से झुका हुआ टावर गिरने की संभावना बनी हुई है तथा पास में मुख्य बाजार है जहां हमेशा भीड़ भाड़ रहती है, जिससे कभी भी हादसा होने की संभावना है। उन्होंने इस टावर को जनहित में देखते हुए खोलने की मांग की है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.