प्रतापगढ़ के देवद निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर से 1 किलोमीटर दूर कुंए पर जाकर खाकरे के पेड़ पर फांसी लगा ली। जिससे युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया सुबह घर से खेत पर काम के लिए निकला था।
जानकारी के अनुसार युवक विशाल (22) पुत्र पप्पू सिंह निवासी देवद का रहने वाला है। आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते 1 किमी दूर कुंए पर जाकर सुसाइड कर लिया। आसपास ग्रामीणों ने आंकड़े के पेड़ पर शव लटका हुआ देख परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर हम मौके पर पहुंचे, तो यह फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विशाल पेशे से मार्बल स्टोन पर मजदूरी का काम करता था। इसका किसी से कभी कोई विवाद नहीं रहा बिल्कुल सरल साधारण स्वभाव का था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के तीन भाई भी है, पूरा परिवार खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करता है।
मामले की जांच शुरू
जांच अधिकारी एएसआई अर्जुन सिंह ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। जांच अधिकारी अर्जुन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है। आखिर ऐसी क्या वजह रही के युवक को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल देखने को मिला।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.