प्रतापगढ़, दीपेश्वर तालाब पर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं दीपदान करने के लिए दीपेश्वर सरोवर पहुंची। कार्तिक मास के समाप्ति पर महिलाओं के द्वारा कांठल गौशाला स्थित हनुमान मंदिर पर सामूहिक भजन कीर्तन पूजा अर्चना कर, घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए दीप जलाएं , सोमवार शाम 7:00 बजे 56 भोग भगवान को धराए। महिलाओं ने इस अवसर पर मंदिरों में जाकर सामूहिक पूजा-अर्चन कर कार्तिक मास की कथा भी सुनी और मंदिरों में दान कर धर्म लाभ कमाया।
प्राचीन परंपरा के अनुसार, महिलाओं के द्वारा कार्तिक मास में कार्तिक मास में प्रात: काल उठकर सरोवर ,नदी या अन्य जल स्त्रोत पर पहुंचकर, 30 दिनों तक स्नान कर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। पूरे 30 दिनों तक एक ही बार भोजन किया जाता है। कार्तिक माह की समाप्ति पर यानी कार्तिक पूर्णिमा को इस व्रत का उद्यापन तालाब सरोवर में 31 या 51 दीपों का दान कर पूर्ण किया जाता है। महिलाओं का ऐसा मानना है ,कि इस व्रत को करने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसी आस्था के साथ महिलाएं इस व्रत को पूर्ण श्रद्धा के साथ पूरे माह करती है। कार्तिक पूर्णिमा को इसका दीपदान कर उद्यापन करती है। महिलाओं के द्वारा यह व्रत प्रतिवर्ष रखा जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.