प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के पीपलखूंट उपखंड में जंगल के अंदर एक महिला शव का टिमरु के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। जिसकी पुलिस ने आज शिनाख्त की है। सुबह सुहागपुरा थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई देवीलाल ने बताया कि महिला अंदरूनी बीमारी से परेशान थी, पीहर और ससुराल वाले दोनों ने ही इलाज कराया था। बीमारी से परेशान होकर महिला ने अपने घर से 20 किमी दूर जंगल में सुसाइड कर लिया।
मामले की शुरू की जांच
पीपलखूंट पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो पता चला महिला लसी बाई पत्नी रामलाल मीणा उम्र 40 वर्ष निवासी बंजारिया थाना सुहागपुरा की रहने वाली है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच अनुसंधान प्रारंभ किया है।
बीमारी से लंबे समय से थी परेशान
मृतका के परिजनों ने बताया गुरुवार के दिन लसी बाई घर से सुबह बकरियां चराने कहकर निकली थी। उसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी परिजनों ने खूब ढूंढने का प्रयास किया लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। कल पीपलखूंट पुलिस ने आसपास के गांव में फोटो जारी किए उससे परिजनों ने पहचाना और पीपलखूंट जाकर पता किया। जिस पर परिजनों ने महिला की पहचान की पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच अनुसंधान जारी है। मृतक महिला लस्सी बाई के 3 बच्चे भी हैं। सिर में अंदरूनी बीमारी के चलते लसी बाई काफी समय से परेशान चल रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.