भाजपा की अाेर से आयोजित सात दिवसीय रात्रिकालीन बीजेपी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का गुरुवार देर रात महाराणा प्रताप स्टेडियम मलीदा सेमा खमनोर में समापन हुअा। प्रतियोगिता में उदयपुर व राजसमंद की 32 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी मदन सिंह चौहान, जिला मंत्री हरदयाल सिंह चौहान, संदीप श्रीमाली, महेंद्र सिंह सोलंकी गायत्री थे।
कार्यक्रम के संयोजक सुरेश सिंह मोजावत ने बताया कि फाइनल मुकाबला न्यू श्रीनाथ गोलाया व मराठा मिसाइल के बीच खेला गया, जिसमें न्यू श्रीनाथ गोलाया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाए। जवाब में मराठा मिसाइल ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल की।
विजेता टीम के कप्तान सुंदर धनगर को ट्रॉफी व नकद राशि 21 हजार रुपए व उपविजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह मोजावत को 11 हजार रुपए नकद राशि व ट्रॉफी दी। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल सिंह कितावत, किशन सिंह मोजावत, दिनेश श्रीमाली, रवींद्र श्रीमाली, महेंद्र सिंह सोलंकी, दिनेश सिंह देवड़ा, अर्जुन सिंह मोजावत, दौलत सिंह सोलंकी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह सोलंकी ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.