नगर में भाजपा मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बारहठ ने संबोधित करते हुए कहां कि पार्टी कार्यकर्ता सप्ताह में 2 घंटे पार्टी को दें एवं बूथ व पन्ना प्रमुख अभियान को जल्द से जल्द पूर्ण कर संगठन को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए। बैठक को जिला मंत्री हरदयाल सिंह चौहान, नगर प्रभारी पूर्व सभापति अशोक रांका, सुमेर सिंह झाला, नगर अध्यक्ष शंभू सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष प्रदीप काबरा ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद सामाजिक समरसता के तहत जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने एसी प्रकोष्ठ के कपिल यादव के यहां भोजन ग्रहण किया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदलाल चेचानी, गोविंद कांत त्रिपाठी, शरद बागोरा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम, नगर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष गोपाल पुरोहित, शंभू शर्मा, भूपेंद्र गोरवा, सीपी जोशी, मीना सेन, कमलेश अजमेरा, महामंत्री गिरीश पुरोहित, दिनेश यादव, मनीष सुराणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल बैरागी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नवल सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हर्ष माली, एसी मोर्चा के कपिल यादव, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष ईश्वर मीणा आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.