भारतीय जनता पार्टी राजस्थान जन आक्रोश यात्रा 2022 को लेकर मंगलवार को कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक लोढ़ियाणा में आयोजित की हुई। बैठक में जन आक्रोश यात्रा काे लेकर यात्रा प्रभारी आनंद शर्मा के नेतृत्व में चर्चा करते हुए 3 दिसंबर 2022 से सरदारगढ़ से जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ करना तय किया। बैठक में विधायक, यात्रा संयोजक हरिसिंह राव, यात्रा सहसंयोजक भैरूसिंह खरवड़, यात्रा वाहन प्रमुख हजारीलाल गुर्जर, लक्ष्मणलाल माली, प्रशासनिक प्रमुख चंद्रकांत आमेटा, युवा संयोजक विक्रमसिंह चूंडावत, मंडल अध्यक्ष शिवचरणसिंह चौहान अादि माैजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.