राजसमंद के देवगढ़ में पुजारी को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुजारी को जलाते समय इन दोनों आरोपियों के भी हाथ-पैर जल गए थे। हालांकि अभी दोनों आरोपियों को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। इस मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले के जांच अधिकारी राजसमंद डीवाईएसपी बेनी प्रसाद मीणा के अनुसार इस मामले में पेलावडियां पपलीनगर देवगढ निवासी शांतिलाल उर्फ सोनू (20), बाबू लाल सालवी एवं हेरिया मुंडा, पीपलीनगर देवगढ निवासी नारायण सिंह (21) पुत्र जोधसिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वारदात के समय शांति लाल एवं नारायण सिंह भी झुलस गए थे। दोनों को उपचार के लिए उदयपुर के हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। डिप्टी बेनी प्रसाद मीणा ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.