राजसमंद में लेपर्ड का खौफ बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी एक लेपर्ड ने हमला कर 7 बकरियों को शिकार बना लिया। इस दौरान 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बकरियों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
मामला आमेट तहसील के पास हाक्यावांस गांव का है। किसान शंभुसिंह ने बताया कि हर रोज की तरह रविवार को भी बकरियों को लेकर घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खातेदारी जमीन पर बकरियां चराने गया था। शाम को जब गिनती की तो 7 बकरियां कम मिली। सुबह बकरियों को ढूंढा तो 3 बकरियां मृत हालत में मिली, जिसका लेपर्ड ने शिकार किया था। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसान समेत ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग रखी।
गौरतलब है कि शंभु सिंह की बकरियों पर पहले भी लेपर्ड हमला कर चुका है। डेढ़ साल पहले लेपर्ड 4 बकरियों का शिकार ले गया था। इधर, लगातार हो रहे हमले के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.