राजसमंद में प्रमुख शक्ति पीठ अन्नपूर्णा माता मंदिर में आज परंपरानुसार ज्वारा विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान पहले विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुजारी द्वारा अन्नपूर्णा माता के सम्मुख से ज्वारा हटाया जाएगा। उसके बाद राजसमंद झील की नौचौकी पाल पर विसर्जन किया जाएगा।
इससे पूर्व नवमी के मंगलवार को मंदिर में दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं की पूजा अर्चना कर मां की चुनर ओढ़ा कर भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया। नौ कन्याओं से आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर परिसर की भोजनशाला में महा प्रसादी का आयोजन शुरू किया गया। जो देर रात्रि 12 बजे तक चला।
नवमी के अवसर पर संध्या आरती में अन्नपूर्णा माता को कमल के फूलों का श्रृंगार धराया गया। इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अन्नपूर्णा की स्तुति यों का दौर भी देर रात तक जारी रहा। राजसमंद झील की पश्चिमी पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित राज मंदिर मे विराजित है। अन्नपूर्णा माता का मंदिर जो शहर की प्रमुख शक्ति पीठ है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.