राजसमंद में आज शीतला सप्तमी पर्व परंपरानुसार मनाया जा रहा है( इस अवसर पर महिलाओं ने सदर बाजार राजनगर में स्थित शीतला माता मंदिर में परम्परानुसार पूजा अर्चना कर लापसी व चावल का भोग लगाया। पारंम्परिक वेशभूषा में पूजा की थाली लेकर मंदिर में महिलाओं के पहुंचने का क्रम सुबह 3 बजे से शुरू हो गया जो सुबह तक चला। अपने संतान की खुशहाली व स्वस्थ्य जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक शीतला माता की पूजा अर्चना की बाद में महिलाओं के समूह द्वारा शीतला माता ओर बोदरी माता की कहानियां सुनाई जाएंगी। घरों में आज बासोडा भोजन बनाया गया ओर उसी का उपयोग किया जाएंगा।
वही मंगलवार की रात्रि को शीतला माता मंदिर परिसर में मेवाड का पारंम्परिक गैर नृत्य का आयोजन रखा गया। जो देर रात्रि तक चला। कुल तीन राउण्ड में गैर नृत्य का आयोजन किया गया जहां जिसमें बच्चों से बुजुर्गों तक ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रत्येक राउंड समाप्ति के बाद कुछ समय का विश्राम रखा गया। इस दौरान महिलाओं ने भी माता के भजनों पर नृत्य किया। राजसमंद शहर में आज परंपरानुसार पानी के रंगों की होली खेली जाएंगी। वही चारभुजा नाथ मंदिर गढबोर में भी उत्साह पूर्वक आज फागोत्सव मनाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.