इस बार गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। दिन में लू और गर्मी से लाेग बेहाल हाे रहे है। इसी के साथ रातें भी गर्म हाेने से कूलर-पंखे गर्म हवा फेंक रहे है। हालांकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार काे पारा में प्वाइंट पांच की गिरावट आई, लेकिन तेज गर्मी से शुक्रवार काे भी राहत नहीं मिली। गुरुवार को दिन का पारा में 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम पारा 47 और न्यूनतम पारा 23 डिग्री हाे गया। वहीं शुक्रवार काे अधिकतम पारा में प्वाइंट पांच की गिरावट के साथ 46.5 डिग्री और न्यूनतम पारा में दाे डिग्री की बढ़ाेतरी के साथ 25 डिग्री पर आया गया। शुक्रवार काे दिन में लू चलने से गर्मी ज्यादा रही। अचानक से अधिकतम पारा में पांच डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने से इस बार गर्मी ने 15 सालाें का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। माैसम विभाग के अनुसार अगले दाे-तीन दिन तेज गर्मी पड़ेगी। तापमान एक बार फिर 47-48 डिग्री तक पहुंचते हुए नौतपा से पहले लोगों को परेशान करेगा। गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। अधिकतम पारा 47 डिग्री तो न्यूनतम पारा भी रिकॉर्ड बनाने में पीछे नहीं है। आमतौर पर 25 मई से नौतपा शुरू होने के बाद रात का पारा 27 से 28 डिग्री के बीच रिकॉर्ड होता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.