स्कूटी की डिक्की में कर रहा था गांजे की तस्करी:पुलिस को देख भागा, तलाशी ली तो 3 किलो 800 ग्राम के पैकेट मिले

राजसमंद3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चारभुजा पुलिस ने 3 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar
चारभुजा पुलिस ने 3 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

राजसमंद में स्कूटी सवार के कब्जे से 3 किलो 800 ग्राम गांजे के दो पैकेट बरामद हुए हैं। मामला चारभुजा थाना इलाके का है। चारभुजा पुलिस ने आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्कूटी को जब्त कर लिया है।

चारभुजा थाना इंचार्ज भवानी शंकर ने बताया कि चारभुजा पुलिस की स्पेशल टीम ने अमरतिया गांव के आगे एनएच-8 पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान गोमती की तरफ से एक नीले रंग की स्कूटी लेकर एक युवक आया। स्कूटी के सामने नम्बर प्लेट नहीं थी।

शक होने पर पुलिस ने स्कूटी को रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर स्कूटी को पकड़ लिया। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो उसकी डिक्की में दो पीले रंग के पैकेट मिले। जिनके अन्दर गांजा मिला। दोनो पैकेट का वजन 3 किलो 800 ग्राम था।

पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में स्कूटी चालक श्रवण नाथ (24) पुत्र भोलेनाथ निवासी जनावद थाना चारभुजा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच देवगढ थानाधिकारी दिलीप सिंह को सौंपी गई है। स्कूटी और गांजा जब्त कर लिया गया है।

चारभुजा थाना इंचार्ज भवानी शंकर ने बताया कि एसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर इलाके में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।