पिछले कई दिनों से चल रही लू से लोगों को मंगलवार को कुछ राहत अवश्य मिली पर तेज गर्मी का असर अभी भी बना हुआ हैं। लेकिन गर्म हवाओं ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें, गर्मी के चलते दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों से बाहर नहीं निकलते है। मंगलवार को अधिकतम पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में अधिकतम पारा में 2 से 5 डिग्री गिरावट के साथ हीट-वेव से हल्की राहत मिली हैं। हालांकि राजसमंद में साेमवार के मुकाबले तापमान में 1.5 यानी मामूली गिरावट ही हुई। साेमवार काे दिन का पारा 44 और रात का 22 डिग्री था। जिले में पारा लगातार एक सप्ताह से गिरावट जारी हैं। 11 मई को जहां अधिकतम पारा 46.5 डिग्री था, वह लगातार कम होते हुए अब 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.