एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर 12 लाख रुपए हड़प लिए। इतना ही नहीं महिला के अश्लील वीडियो बना उसे शेयर करने की भी धमकी दी। पीड़ित महिला थाने पहुंची और शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
राजनगर पुलिस थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित के अनुसार 1 नवम्बर को एक महिला ने पाली जिले के बाली थाना के पांचलवाड़ा निवासी दीपक कुमार (30) के खिलाफ परिवाद पेश किया था। परिवाद में बताया कि 2017 में उसकी पहचान दीपक से हुई थी। 2021 तक दोनों की पहचान थी। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए, इसके बाद 12 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला ने बताया कि दीपक ने इसके बाद दूसरी शादी कर ली।
जब उससे 12 लाख रुपए मांगे तो अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करने की धमकी देने लगा। इसके साथ ही उसने अपनी जाति के बारे में भी झूठी जानकारी दी। मामला सामने आने के बाद इसकी जांच राज नगर पुलिस थाने के एएसआई संग्राम सिंह की ओर से की गई। मामले में आरोप साबित होने पर पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल नंबर लेकर दीपक ने दोस्ती की थी। इसके बाद धमका कर रुपए ऐंठे और शौक मौज पूरे करता था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.