खमनाेर थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व कुंठवा गांव के ढीकला में पत्नी के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला व प्रेमी काे न्यायालय में पेश किया, जहां से पत्नी काे जेल भेज दिया जबकि प्रेमी काे रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। ढीकला निवासी मृतक पिथा (45) पुत्र गंगा भील की इसकी पत्नी गाेटी बाई व प्रेमी नील बावड़ी कुंठवा निवासी पुनाराम पुत्र माना भील ने 24 नवम्बर काे हत्या कर दी थी। पुनाराम ने जुर्म स्वीकार कर लिया था व इस हत्या में मृतक की पत्नी गाेटी बाई का हाथ हाेना भी बताया। पुलिस ने मृतक की पत्नी गाेटी बाई काे रविवार काे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रविवार रात काे गाेटी बाई काे खमनाेर पुलिस थाने पर रखा गया। गाेटी बाई ने महिला कांस्टेबल भी साथ में थी। गाेटी बाई ने रविवार रात 11 बजे पेशाब करने के बहाने टायलेट में गई जहां कमाेड पर चढ़कर राेशनदान के रास्ते बाहर निकल गई। गाेटी बाई रात के अंधेरे में हल्दीघाटी की अाेर भाग गई। पुलिस ने अाठ घंटे की मशक्कत के बाद अाराेपी काे गिरफ्तार किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.