कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा निकालेगी जन आक्रोश रैली:सभापति के घर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया मंत्र

गंगापुर सिटी6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ और आमजन को जागरूक करने के लिए जन आक्रोश रैली निकालेगी। - Dainik Bhaskar
गंगापुर सिटी में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ और आमजन को जागरूक करने के लिए जन आक्रोश रैली निकालेगी।

गंगापुर सिटी में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ और आमजन को जागरूक करने के लिए जन आक्रोश रैली निकालेगी। इसके लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस मामले में गुरुवार को सभापति शिवरतन अग्रवाल के निवास पर बैठक हुई। जिसमें जन आक्रोश रैली निकालने को लेकर चर्चा की गई।

सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ और जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का मंत्र दिया। सभापति अग्रवाल ने कहा कि 3 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए आम जनता तक संदेश को पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के दम पर ही सफलता मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार देश में सबसे महंगाई वाले पेट्रोल, डीजल की बढ़ी हुई कीमत और महंगी बिजली के नाम से जानी जा रही है। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और अपराधियों को शरण दी जा रही है। महिला अत्याचार में राज्य टॉप पर है। साथ ही आमजन की सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में जनता में आक्रोश है और आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार के साथ कांग्रेस की बुरी हार होने जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 27 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित बैठक में अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से मौजूद रहने का आग्रह करते हुए कहा कि बैठक में जन आक्रोश रैली को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभापति शिवरतन अग्रवाल के अलावा जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, पूर्व मंडल महामंत्री विनोद शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।