गंगापुर सिटी भाजपाइयों के द्वारा प्रदेश में गहलोत की कांग्रेस सरकार के खिलाफ और आमजन को जागरूक करने के लिए जन आक्रोश रैली निकालेगी, इसके लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए है। इस संबंध में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नागेशराज लोढ़ी ने प्रेस वार्ता के दौरान जनआक्रोश रैली को लेकर जानकारी दी। जिलाध्यक्ष नागेशराज लोढ़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गंगापुर को जिला बनाने सहित कई उम्मीदें थी लेकिन मुख्यमंत्री ने केवल केन्द्र सरकार को कोसने का काम किया, जबकि प्रदेश में कांग्रेस खुद अंतहकलह से सूझ रही है और गहलोत-पायलट की आपसी खींचतान में गहलोत केवल कुर्सी बचाने में लगे है, गहलोत के दौरे में जनता के पैसा का बल्कि सरकारी मशीनरी का केवल दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गहलोत की कांग्रेस सरकार के दिन पूरे हो गए, प्रदेश में केवल अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है, विकास के नाम कुछ नहीं हुआ। जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है और इसी को देखते हुए आगामी दिनों में भाजपा के द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ और जनता में जागरूकता लाने के लिए जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी, इसके लिए भाजयुमो के द्वारा भी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.