कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. रामआसरे ने किसानों को गर्मी के मौसम में अपने पालतू मवेशियों की सार संभाल के बारे में जानकारियां दी हैं। डॉ. रामआसरे ने बताया ने कि दुधारु पशुओं को धूप के समय चरने के लिए नहीं छोड़ा जाए। मवेशियों को गर्मी के दौरान लू लगने की शिकायत होने पर उनकों ठंडे स्थान पर बांधे, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहे।
सिर पर बर्फ से भीगा हुआ कपड़ा रखा जाना चाहिए। इस दौरान थर्मामीटर से मवेशी के शरीर का तापमान भी जांच जाना चाहिए। तापमान होने पर उपचार किया जाना जरुरी है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक गर्मी के कारण मवेशियों में भूख में कमी हो जाती है, शरीर का तापमान बढ़ जाता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.