रतनगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 14 महीने से फरार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। फरारी के समय सीकर,बीदासर,नवलगढ़ समेत कई गांवों के खेतों में मजदूरी कर छुप रहा था। रतनगढ़ थानाधिकारी मनोज मूंड ने बताया कि जुलाई 2020 में एक महिला ने आरोपी के खिलाफ उसकी 11 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। मामला दर्ज होने के बाद से ही युवक फरार चल रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि रविवार को मुखबीर से सूचना मिली कि फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन बीदासर-लक्ष्मणगढ़ के पास आ रही है। पुलिस टीम बीदासर के लिए रवाना हुई। सोमवार को बीदासर के पास से युवक को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी मूंड ने बताया कि आज दोपहर बाद आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.