भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को पार्टी की जिला कार्य समिति की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने पार्टी द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों व आगामी कार्य योजना की जानकारी दी। संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के हितों की परवाह न करते हुए झूठी वाहवाही लेने के लिए रेडमी सिवर इंजेक्शन पंजाब भेज दिए। राजस्थान में वेंटिलेटर धूल फांकते रहे। प्रदेश सरकार की लापरवाही से करीब 11 लाख वैक्सीन खराब हो गई।
जब चूरू में ऑक्सीजन संकट पैदा हुआ तो भामाशाह गौरी शंकर एंड निर्मला देवी अग्रवाल फाउंडेशन आगे आया तथा अटल संजीवनी संयंत्र की स्थापना कर रोगियों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाकर नया जीवन प्रदान किया। सांसद राहुल कस्वां ने भाजपा महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा व किसान मोर्चा की ओर से किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की। रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, जिला प्रमुख वंदना आर्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरलाल सहारण, प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराम चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला आदि ने विचार व्यक्त किए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.