चूरू में शुक्रवार देर रात से सुबह तक बरसात हो रही है। बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने ठिठुरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बरसात से चने और सरसों की फसल को फायदा हुआ।
बरसात के साथ ठंडी हवा के कारण सर्दी बढ़ गई। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार आज आकाशीय बिजली के साथ बरसात जारी रहने की संभावना है। आसमान में घने बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने और बरसात होने से लोगों बाहर जाने में परेशानी हुई। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा भी छाया रहा। कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात हुई मावठ से चने और सरसों की फसल को फायदा होगा। बारानी चने के लिए कोहरा लाभ देने वाला है। बारानी चने की रिकार्ड पैदावार होगी। सरसों की फसल में फूल भी खिल गए है। जल्द ही फलियां निकलनी शुरू हो जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.