पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला शुक्रवार को कोल्ड डे की चपेट में रहा। पूरे दिन शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। ठिठुरन का आलम ये था कि गर्म कपड़ों में लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। सुबह आठ बजे तक जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की दृश्यता 50 मीटर से कम थी। कोहरा छंटने के बाद बादल छाए रहे।
सुबह 11 बजे बाद तक लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन कोल्ड डे की स्थिति रही। दिन में ही ठिठुरन बढ़ गई। 24 घंटे में रात-दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम 15.9 एवं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सैल्सियस था, जबकि इससे पहले गुरुवार को अधिकतम 17.5 एवं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सैल्सियस था।
एक दिन में दिन के तापमान में 1.6 एवं रात के तापमान में 4.2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले के रतनगढ़, सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, सुजानगढ़ व बीदासर में शीतलहर का असर रहा। लोग अत्यधिक सर्दी के कारण घरों में ही रहे।
आगे क्या-कोहरा व कोल्ड डे रहेगा, यलो अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने शनिवार को भी चूरू में घना कोहरा, कोल्ड डे की संभावना जताई है। दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। आठ व नौ जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर शीत दिन व घने कोहरे की संभावना जताई है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.