पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों को लेकर माहेश्वरी भवन में भाजयुमो का युवा व साइबर योद्धा सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को चौमूं विधायक और प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने संबोधित किया। नेताओं का मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवाओं से संवाद में प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने आह्वान किया कि कांग्रेस की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंके। उन्होंने हर बूथ पर 10 सक्रिय युवा जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस चुनावी घोषणाओं के दम पर उप चुनाव जीतना चाहती है, जो जनता नहीं होने देगी।
भाजपा के आईटी संयोजक अविनाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, चूरू जिला आईटी संयोजक रमेश शर्मा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव चावला ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में श्रीकांत ओझा, विजय चौहान, रिछपाल बिजारणिया, भाजयुमो संयोजक गौरव इन्दोरिया,नवरत्न पुरोहित, पार्षद हरिओम खोड़, पुरुषोत्तम शर्मा, पंकज घासोलिया, शर्मिला सोनी, विकास सर्राफ, राजू जांदू आदि मौजूद थे।
सम्मेलन से पहले अखिल भारतीय दाधीच ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संपत पथानिया के नेतृत्व में अग्रसेन टावर में हुए अभिनंदन समारोह में प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान राजेन्द्र पथानिया, पवन कुदाल, दीपक बागड़ा, रामनिवास सिद्ध, श्यामसुंदर जांगिड़, हंसराज सोनी, अंकित, अवतार, पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा, लक्ष्मीनारायण बागड़ा आदि मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.