पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार के पारित कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चूरू के किसानों ने जिलेभर में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। शहर के नजदीक हाईवे-52 स्थित बाइपास पर किसानों ने चक्काजाम किया। किसानों ने हाईवे पर मीटिंग करके केंद्र सरकार को कोसा। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामरतन सिहाग ने कहा कि ये तीनों कृषि कानून अंग्रेजी हुकूमत की तरह हमें कॉरपोरेट के गुलाम बनाने वाले हैं। मीटिंग को पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक खान ने संबोधित करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस किसानों के साथ है।
जिला परिषद सदस्य कमला पूनिया, आदूराम न्यौल, कामरेड इंद्राजसिंह, उमाराम, सीताराम, बेगराज, सुरेंद्र बाबल, रामनिवास, अबरार खान, पुरुषोत्तम आदि ने संबोधित किया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिहाग ने प्रदर्शन स्थल पर किसानों को फल वितरित किए। धरने में राकेश कस्वा, रणजीत श्योराण, सुनील दहिया, महेश ढूकिया, जंगशेर खान, प्यारेलाल दानोदिया, हेमंत सिहाग, किशनाराम, किशोर, विकास सहित बड़ी संख्या कांग्रेस पदाधिकारी व किसान नेता मौजूद थे।
रतननगर | किसानों के चक्काजाम का असर रतननगर में भी रहा। किसानों ने चूरू हाईवे पर डूंगरसिंह गांव के पास पेड़ की शाखाएं सड़क पर डालकर जाम लगाया। किसानों के जाम के चलते पुलिस ने रतननगर से चूरू जाने वाले छोटे वाहनों व दुपहिया को वापस भेज दिया, वहीं चूरू से आने वाले वाहनों को ढाणी लालसिंह के अंदर से कच्चे रास्ते देपालसर होकर निकाला।
रतनगढ़ | कृषि कानूनों को विराेध में सयुंक्त किसान मोर्चा ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक संगम चौराहे पर चक्काजाम किया। इस दौरान जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे 11 एवं श्रीगंगानगर-जोधपुर मेगा हाईवे पर वाहनाें का आवागमन बाधित रहा। किसानाें सड़क के बीच तारबंदी की तथा पत्थर रखकर वाहन खड़े कर दिए। सेना के वाहनाें एवं एम्बुलेंस को जाम से दूर रखा। पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा। वहीं गांव बीरमसर में भी किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.