चूरू के सरदारशहर इलाके में रविवार को उत्पाती बंदर को पकड़ा। बंदर 14-15 दिन से लोगों को परेशान कर रहा था। 24 से ज्यादा लोगों पर भी हमला किया। जिसमें दो गंभीर घायल हो गए।
नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी ने बताया कि बंदर के उत्पात से कई दिन से लोग परेशान थे। रविवार को मथुरा से आई टीम ने बंदर को पकड़ा। चौधरी ने बताया कि बंदर शनिवार शाम कस्बे के इंडस्ट्रियल एरिया में वार्ड 45 में एक फैक्ट्री में आया। फैक्ट्री मालिक मुकेश ने बंदर के उत्पात मचाने पर उसे फैक्ट्री में बंद कर दिया। सूचना पर पार्षद हंसराज सिद्ध और लाल बहादुर सेवदा मथुरा से आई टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को पकड़ा। बहरहाल बंदर को पकड़कर पिंजरे में बंद किया गया। बंदर ने अब तक ताल मैदान, सरकारी हॉस्पिटल सहित आस-पास के क्षेत्र में 24 से ज्यादा लोगों पर हमला किया हैं। टीम कई जगहों पर उत्पात मचा रहे बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.