- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Danta ramgarh
- Danta Ramgarh: Congress Snatches Seat From BJP, Sheshma Becomes Pradhan
दांतारामगढ़ : कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सीट, शेषमा बने प्रधान
- कॉपी लिंक

पंचायत समिति दांतारामगढ़ के प्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के सुभाष शेषमा निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा की ज्योति कंवर को 3 वोटों से हराया। सुभाष शेषमा को 9 और ज्योति कंवर को 6 वोट मिले। इस जीत के साथ कांग्रेस ने 9वीं बार प्रधान
निर्वाचन के बाद एसडीएम अमृता खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित प्रधान सुभाष शेषमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शेषमा के पंस कार्यालय से बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते हुए खुशी मनाई। भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर आखिर तक असमंजस बना रहा। बाद में ज्योति कंवर ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस में भी अन्य नाम सामने आए, लेकिन शुरुआत से ही सुभाष शेषमा सबसे आगे थे।






















