राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार व प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार सारण व वीरेंद्र सिंह फौजदार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया है। युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साहू के नेतृत्व में शनिवार को नगर में सदस्यता अभियान के दौरान शाहरुख खान गोड़िया बड़ा को युवा जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रोहित रेवाड़ को जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल मील को तहसील अध्यक्ष फतेहपुर पर मनोनीत किया। संदीप गोदारा को उपाध्यक्ष, विकास को तहसील महासचिव, कर्मवीर घायल को रामगढ़ तहसील अध्यक्ष, देवकरण माहीच को प्रचारक बनाया गया। इस दौरान चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को हरगांव हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.