उत्तरी शीत लहर और जिले के अंदर कई स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बाद फतेहपुर क्षेत्र में 1 सप्ताह बाद एक बार फिर तापमान जमाव बिंदु के नीचे चला गया। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में गुरुवार सुबह का तापमान माइनस 0.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया है।
कृषि अनुसंधान केंद्र में डॉ. केसी वर्मा ने बताया कि 26 जनवरी तक बरसात होने की प्रबल संभावना थी, लेकिन इसके विपरीत जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई हल्की बूंदाबांदी और उत्तरी शीत लहर के चलते ही 1 सप्ताह बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के कारण वातावरण में उत्पन्न हुई वाष्प के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को फायदा होगा।
तापमान में गिरावट के साथ सर्दी भी बढ़ी है। ऐसे में खेतों में खराब हुई फसलों को अगर बरसात और मावठ मिलती है तो किसानों की फसलों के उत्पादन में निश्चित तौर पर फायदा होगा।
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में अगर पिछले 7 दिनों के तापमान की बात करें तो 20 जनवरी 9.0 डिग्री, 21 जनवरी को 5 डिग्री, 22 जनवरी को 9. 4 डिग्री, 23 जनवरी को 8.5 डिग्री, 24 जनवरी को 8.5 डिग्री, 25 जनवरी 4.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। गुरुवार 26 जनवरी को तापमान एक बार फिर से एक सप्ताह बाद माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.