फतेहपुर सहित आसपास के इलाके में शुक्रवार रात से ही रुक- रुककर बरसात का दौर जारी है। रात को तेज बरसात भी हुई थी। ऐसे में ठंडी हवाओं के चलते सर्दी बढ़ गई। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से 2 दिन पहले जारी चेतावनी सही साबित हुई। रात से कभी तेज तो कभी धीमी बरसात होती रही। बरसात से किसानों को फायदा होगा। वहीं कस्बे के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 4 दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं।
फसलों के लिए संजीवनी बन रही हैं बरसात
जनवरी माह में हो रही बरसात फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इस समय फसलों को सर्वाधिक पानी की जरूरत होती है। ऐसे में किसानों को सिंचाई करनी पड़ती हैं । बरसात का पानी लगने से सिंचाई की जरूरत कम होगी। इसके अलावा तापमान माइनस में नही जाने से फसलों को नुकसान भी नहीं हो रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.