पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस द्वारा क्षेत्र में निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया। अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार को इस संबंध में संघ की बैठक हुई। मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक जब्बर सिंह ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत टीम का गठन कर सहयोग राशि एकत्रित करने को कहा।
बैठक में मौजूद पंचायत समिति प्रधान बलवान सिंह, उप प्रधान मुकेश सिंह, जिप सदस्य रणवीर नाड़ा, पंस सदस्य सोमवीर लांबा व संघ के खंड धर्म जागरण प्रमुख महेश चोटिया ने एक-एक लाख रूपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। अभियान प्रमुख अनिल गुप्ता, जिला प्रमुख योगेंद्र हलवान, सहप्रमुख सुनिल सिधड़, जिला प्रचारक अक्षयकुमार व खंड कार्यवाह रविकांत जोशी की उपस्थिति में टोली का गठन करते हुए सेवाराम गुप्ता को खंड प्रमुख, विकास शर्मा व संजय गोयल को सह प्रमुख, एडवोकेट सुरेंद्र तंवर को हिसाब प्रमुख, अमित कौशिक को प्रचार प्रमुख बनाया गया है।
शिमला | दूधवा स्थित ठाकुर जी मंदिर में पूर्व सरपंच बुधराम गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मंदिर समर्पण निधि अभियान समिति का गठन किया गया। जिसमें ग्राम अभियान प्रमुख दयानंद सिंह, सुरेंद्र बागोरिया, हिसाब प्रमुख बुधराम गुर्जर, जीवन पेंटर, राजू, राजेश, जलेसिंह यादव, प्रेम प्रभारी, रोहितास प्रचारक आदि को बनाया गया। इस अवसर पर अभियान प्रमुख दयानंद ने अभियान की जानकारी दी। बैठक को बुधराम गुर्जर, जीवन पेंटर व प्रभारी रोहिताश ने संबोधित किया।
बुहाना | अमीचंद आईटीआई में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बनाए जा रहे मंदिर के निधि समर्पण के लिए बैठक हुई। जिसमें श्रीराम मंदिर पोस्टर का विमोचन कर सर्व समाज की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त के कुटुंब प्रबोधन रमाकांत, प्रभु दयाल सह जिला कार्यवाहक, राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष विहीप उपखंड, जगदीश तंवर जिला घुमंतू प्रमुख, मनोज कुमार खंड कार्यवाहक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, जिला मंत्री भरत बोहरा, ललित प्रखंड कार्यवाहक, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जांगिड़ ने संबोधित किया। संचालन सुरेंद्र नाडिया एडवोकेट ने किया।
बगड़ | श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास समर्पण निधि अभियान को लेकर बीएल चौक स्थित लेखराजका की धर्मशाला में बैठक हुई। दादूद्वारा के महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में मंदिर के निर्माण में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। प्रत्येक घर से निधि कोष में सहयोग राशि समर्पण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर से मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए राशी एकत्रित कर टोकन दिए जाएंगे।
बैठक में मंदिर निर्माण संबंधित चर्चा कर यह निर्णय लिया गया कि निधि कोष समर्पण के लिए टीम में 60 कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। जोे घर घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए निधि कोष के लिए राशि संग्रहित करेंगे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री योगेंद्र, आरएसएस नगर कार्यवाहा संजय शर्मा, प्रमुख योगेंद्र सिंह शेखावत, बजरंग दल खंड सह प्रमुख बलवीर सैनी, युमो जिला महामंत्री यादवेंद्र राठौड़, सुदर्शन चौमाल, अनिरुद्ध शर्मा, नरेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, हरिसिंह, गुरुदयाल, रोहित स्वामी मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.