पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आबूसर स्थित पाॅलिटेक्निकल काॅलेज में कंप्यूटर लैब के लिए आए एयर कंडीशनर लैब की जगह कार्यालय और शिक्षकाें के चैंबर में लगा दिए गए। काॅलेज काे इसी साल कंप्यूटर लैब के लिए सात एयर कंडीशनर मिले थे। इनमें से चार काे लैब की जगह दूसरे कमराें में लगा दिया गया। जबकि लैब बिना एसी के चल रही हैं। मामला खुलने के बाद अब प्रधानाचार्य एसी उतरवाने की बात कह रहे हैंं।
जानकारी के अनुसार पाॅलिटेक्निक काॅलेज में कंप्यूटर साइंस के लिए बनी तीन कंप्यूटर लैब के लिए केन्द्र सरकार ने सीएसएस याेजना में एसी व अन्य उपकरण लगवाने के लिए बजट भेजा था। जिसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग राजस्थान ने 4 दिसंबर 2020 काे टेंडर मांगे थे। इसमें प्रदेश की 10 पाॅलिटेक्निकल काॅलेजाें के लिए 87 एयरकंडीशनर खरीदने के लिए 1.50 कराेड रुपए खर्च हाेने थे। इसके बाद फरवरी 2021 में टेंडर खाेले गए और जिस फर्म काे टेंडर मिला उसने मार्च में पाॅलिटेक्निकल काॅलेजाें काे एसी सप्लाई कर दिए। इसमें जिले की पाॅलिटेक्निक काॅलेज काे सात एसी मिले।
जिनकाे कंप्यूटर लैब में लगाया जाना था। लेकिन काॅलेज प्रबंधन ने इनकाे लैब में नहीं लगवाकर एक एसी काॅलेज के कार्यालय तथा दाे एसी काॅलेज की दाे फैकल्टी हैड के कमराें में लगवा दिए। इसमें प्रधानाचार्य कक्ष में भी एक एसी लगाए जाने की जानकारी मिली हैं। इस मामले काे लेकर प्रधानाचार्य अब इनकाे हटवाकर लैब में लगवाने की बात कह रहें हैं।
पाॅलिटेक्निकल काॅलेज में कंप्यूटर लैब के लिए एयरकंडीशनर काफी जरूरी हाेती हैं। यहां काफी कंप्यूटर लगे हाेने के कारण उनमें हीट पैदा हाेती हैं। इससे कंप्यूटर जलने या उनमें शार्ट सर्किट हाेने का अंदेशा बना रहता हैं। इन कंप्यूटराें काे बचाने के लिए एसी लगवाए जाते हैं। इसकाे देखते हुए पाॅलिटेक्निकल काॅलेज में बनी तीन कंप्यूटर लैब के लिए सात एयरकंडीशनर आए थे। लेकिन इनकाे लैब में नहीं लगाया गया। जिसके कारण से इनका कंप्यूटर लैब में उपयाेग नहीं हाे पा रहा हैं। सूत्राें ने बताया कि सात एसी में तीन ही कंप्यूटर लैब में लगवाए गए है और चार एसी लैब की जगह दूसरे कमराें में लगा दिए गए।
प्रदेश की 10 काॅलेजाें काे मिले हैं 87 एयर कंडीशनर
राजस्थान तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 10 जिलाें में बने पाॅलिटेक्निकल काॅलेजाें की कंप्यूटर लैब के लिए 87 एयरकंडीशनर 1.50 कराेड़ रुपए का बजट खर्च कर खरीदे गए। इसमंें बूंदी, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, बारां, धाैलपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बागीदाेरा बांसवाड़ा व कराैली के पाॅलिटेक्निकल काॅलेज के लिए एसी खरीदें गए। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन काॅलेजाें काे एसी भिजवा दी। इसमें झुंझुनूं के पाॅलिटेक्निकल काॅलेज काे सात नए एसी मिले हैं।
प्रधानाचार्य बाेले-नई लैब बनी नहीं ताे दूसरी जगह लगा दी
पाॅलिटेक्निकल काॅलेज में दाे नई कंप्यूटर लैब बननी है। इसके लिए ही सात नए एसी आए थे। पुराने लैब में लाेड ज्यादा हाेने के कारण नई एसी नहीं लगाई गई। एसी खराब नहीं हाे इसके लिए दूसरी जगहों पर लगा दी गई। जब लैब बन जाएगी। ताे उनकाे हटाकर लैब में शिफ्ट करा दिया जाएगा।
-माेतीलाल आलड़िया, प्रधानाचार्य, पाॅलिटेक्निकल काॅलेज, आबूसर
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.